फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील और महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चक्का जाम

विज्ञापन
माजरा में प्रदर्शन करते कांग्रेस व युवा कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर कांग्रेस और युकां ने शुक्रवार को माजरा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के कथित राफेल डील घोटाले, बढ़ते तेल मूल्यों, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। माजरा बाजार से एनएच-07 तक रैली निकाली गई। इस दौरान आंशिक रूप से एनएच जाम भी किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसी देहरादून-पांवटा नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, राफेल डील की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। देश-प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि युवा विरोधी एवं भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन के लिए कमर कस लें। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी और युकां प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि राफेल मामले में शीघ्र और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। ऐसा नहीं किया गया तो
भविष्य में केंद्र सरकार और भी ज्यादा उग्र प्रदर्शन को तैयार रहें। अजय सोलंकी ने कहा कि झूठे वायदों के दम पर 2014 में भाजपा ने केंद्र में सत्ता हथिया ली थी। लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ने वाली है। भाजपा ने जनता से महंगाई घटाने और करोड़ों युवाओं को रोजगार देने के सपने दिखाए। हालात आज सबके सामने है। देश में बेरोजगारी और महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जुमलों की केंद्र सरकार और जुमलेबाज नेताओं को सत्ता में बैठाने का युवाओं को पछतावा हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। लोगों को आपस में बांटने का कार्य कर रही है। आज देश की जनता भाजपा सरकार को जनता सबक सिखाने को बेताब है। युकां प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर और जिला परिषद सदस्य चैन सिंह ने कहा कि दस सितंबर को कांग्रेस भारत बंद करने जा रही है। देश में डीजल-पेट्रोल के दाम कम न हुए और राफेल डील की निष्पक्ष जांच न की गई तो कांग्रेस-युकां देश भर में उग्र आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य माजरा चैन सिंह, पूर्व जिप सदस्य नासीर रावत, अनुज अग्रवाल, बलराज कश्यप व आशीष समेत जिला कांग्रेस नेता और युकां नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज
माजरा में सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी को नामजद नहीं किया गया है। लेकिन, प्रदर्शन पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नाम एफआईआर में जोड़े जा सकते हैं। एसपी रोहित मालपानी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे ब्लॉक करने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भादंसं की धारा 143 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें