फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक हृदयराम के समर्थकों ने खड़ा किया नया मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका चुनाव क्षेत्र में भाजपा से बागी हुए पूर्व विधायक हृदयराम के समर्थकों ने एक अलग मंच खड़ा कर लिया है। रविवार को समर्थकों ने बैठक के दौरान रेणुका लोक हित विकास मंच की स्थापना की। मंच ने दो टूक शब्दों में एलान भी कर दिया है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो वह लोस चुनाव में आजाद उम्मीदवार खड़ा कर देंगे।
पूर्व विधायक हृदयराम के समर्थकों की एक बैठक रविवार को संगड़ाह में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल चौहान ने की। इस दौरान आगामी लोस चुनावों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान एक नए मंच का निर्माण करने की भी पैरवी की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से रेणुका लोक हित विकास मंच की स्थापना की गई। साथ ही मंच की एक बैठक 20 जुलाई को रेणुका में बुलाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रामगोपाल चौहान ने बताया कि रणजीत चौहान को मंच का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि, वेद प्रकाश कन्याल, सुभाष तोमर, जगमोहन पुंडीर, कल्याण सिंह तोमर को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। इसके अतिरिक्त तेजवीर ठाकुर, जगत शर्मा को महासचिव, रणवीर ठाकुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि रेणुका के पूर्व विधायक हृदयराम व रूप सिंह को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बाबूराम शर्मा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक हृदयराम के समर्थकों ने काफी संख्या में भाग लिया। मंच के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि उनके द्वारा उठाई गई क्षेत्र की मांगों की अनदेखी की गई तो वह लोस चुनावों में अपना प्रत्याशी खड़ा कर देंगे। इस मौके पर कुशल चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, हीरापाल शर्मा, भीम सिंह तोमर, धर्मेंद्र अत्री सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें