फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटेल मार्किट में रोजगार की संभावनाएं ज्यादा: डा. अश्वनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सोमवार को रिटेल मैनेजमेंट और हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर रिलायंस रिटेल ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट डॉ. अश्वनी कुमार ने कार्यशाला में बतौर गेस्ट लेक्चरर के तौर पर अपनी उपस्थिति दी।
उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रिटेल भारत में बहुत बड़ी मार्केट है जिसमें आने वाले समय में सबसे ज्यादा रोजगार की संभावना है। न केवल रोजगार के माध्यम से बल्कि एक उद्यमी बनकर भी भावी पीढ़ी आने वाले समाज को बेरोजगारी से निजात दिला सकती है। इस मौके पर उन्होंने ग्राहक संतुष्टि, शिकायत सुझाव, टीम वर्क, सामाजिक सामंजस्य के साथ- साथ निर्माता से उपभोक्ता तक की कार्यप्रणाली जैसे पहलुओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वीना राठौर, वोकेशनल कोर्स के नोडल आफिसर डॉ. जगदीश चंद ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान वोकेशनल ट्रेनर कुश भारद्वाज व अश्वनी कुमार के अलावा दर्जनों छात्रों ने हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें