फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना का कार्य पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन

विज्ञापन
water rates hike
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
राजगढ़ की टिक्कर पंचायत के ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से पैरवी खड्ड, सूरधार, लाहरब-मढ़वा उठाऊ पेयजल योजना का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है। ऐसा न होने की सूरत में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी है। अपनी मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम राजगढ़ और आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंप 12 वर्षों से निर्माणाधीन पैरवी खड्ड, सूरधार, लाहरब-मढ़वा उठाऊ योजना का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इस पेयजल योजना से क्षेत्र के सात गांवों शमलोह, लाहरब, टिक्कर, टिक्करी, मढ़ेड़ा, डुबलू तथा जाजर को लाभ मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में फरवरी से लेकर जुलाई माह तक पेयजल की भारी किल्लत होती है। यही नहीं इस किल्लत का सामना बीएड कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों को भी करना पड़ता है। क्षेत्र में पानी की कमी होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पशुओं तक को पानी नहीं मिल पाता है। वर्तमान में भी पेयजल किल्लत दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी की कि यदि 15 दिन के भीतर इस पेयजल योजना का कार्य पूरा नहीं किया गया तो वह उनका घेराव करेंगे। उधर, एसडीएम नरेश कुमार ने ग्रामीणों को इस बारे में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें