फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटौन में रोका पानी का बहाव, पेयजल किल्लत बनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जटौन में रोका पानी का बहाव, पेयजल किल्लत बनी
धारटीधार के आधा दर्जन गांव झेल रहे परेशानी, पानी छोड़ने की मांग
गिरि नदी के जलस्तर में कमी के चलते बैराज में रोका जा रहा पानी
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)।
जटौन बैराज से पानी का बहाव बंद किए जाने के कारण गिरि नदी के साथ सटे धारटीधार क्षेत्र के कई गांव पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इन दिनों गिरि नदी का जलस्तर कम होने के कारण जटौन बैराज में पानी को स्टोर करना शुरू कर दिया है ताकि पानी को रोककर विद्युत उत्पादन किया जा सके लेकिन पानी रोके जाने के कारण गिरि नदी पर आश्रित दर्जनों गांवों के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
लोगों के मवेशियों को पानी नहीं मिल रहा है। जबकि ग्रामीणों के लिए बैराज से ही अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता था लेकिन जटौन बैराज के पानी को स्टोर किए जाने से अब यह समस्या पैदा हो गई है। मवेशियों के साथ-साथ ग्रामीणों को कपड़े आदि धोने के लिए भी अब खाले व नालों की शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

धारटीधार क्षेत्र के गांव ठाकर गवाना, कुड़लाखरक, भनेत हल्दवाड़ी, अंबौण, सड़ियार, खाली अच्छौन, महत एवं चांदनी आदि अनेकों गांव गिरि नदी के साथ सटे हुए हैं। 60 मेगावाट की गिरिपावर हाउस परियोजना के लिए बने जटौन बैराज से इन गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से जटौन बैराज ने अपनी सभी 10 गेटों को पूरी तरह से बंद करके पानी छोड़ना बंद कर दिया है जिस कारण गिरि नदी सूखने के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। मवेशी पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बांध प्रबंधकों को लोगों की आवश्यकता के अनुसार पानी छोड़ने के निर्देश हैं लेकिन बांध प्रबंधन इन आदेशों की अवहेलना कर रहा है। लिहाजा, लोगों को गर्मी से पूर्व ही पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, जटौन बैराज के सहायक अभियंता कमलजीत शर्मा ने बताया कि उन्हें पानी को स्टोर करने के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मात्र दो इंच तक गेट खोलकर पानी की आपूर्ति की जाएगी लेकिन इससे अधिक गेटों को खोला नहीं जा सकता।
--
--योगेंद्र अग्रवाल-- तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें