फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंबी समेत आधा दर्जन गांवों में बिजली संकट

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
विद्युत उपमंडल शिलाई के अंतर्गत टिंबी अनुभाग के बसोग में लगा ट्रांसफार्मर फिर जल गया है। डेढ़ महीने की अवधि में चौथी बार यह ट्रांसफार्मर जला। इससे आधा टिंबी बाजार समेत लगभग आधा दर्जन गांवों में पिछले कई दिनों से बिजली का संकट चल रहा है। सिंगल फेस से बिजली सप्लाई कर काम चलाया जा रहा है लेकिन लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान हैं। इसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

इस ट्रांसफार्मर से बसोग, चुमनल, सुइटन, द्राबिल व टिंबी बाजार का आधा हिस्सा जुड़ा हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने के कारण इन इलाकों में पिछले कई घंटों से बिजली गुल हो गई है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह चौहान, ज्ञान सिंह, लायक राम, परमानंद, गुमान सिंह, रमेश चंद, वार्ड सदस्य चंद्रमणि, पंचायत प्रधान चमेली देवी, मदन सिंह, सोहन सिंह ने बताया कि छह दिन पहले ही ट्रांसफार्मर जला है। पहले ग्रामीण घंटों तक अंधेरे में रहे लेकिन अब जले ट्रांसफार्मर के एक ही फेस से बिजली सप्लाई की गई है जिस कारण बिजली की लो वोल्टेज रहती है।
विज्ञापन

बिजली की रोशनी इतनी कम रहती है कि बल्ब के साथ मोमबत्ती जलानी पड़ती है। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाते। इसके कारण स्कूली छात्रों के साथ-साथ जनसाधारण को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, टिंबी विद्युत अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता किरण गौड़ ने ट्रांसफार्मर जलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बसोग गांव में 25 केवी के ट्रांसफार्मर को बदलकर यहां 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जले ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें