महाशिवरात्रि पर्व पर 13 फरवरी को होगा ध्वजारोहण
श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में 14 फरवरी को होगा हवन और भंडारा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री पातालेश्वर महादेव पातलियों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 13 फरवरी को सुबह 4 बजे से शिवलिंग मंदिर मंगल स्नान शुरू होगा। जबकि, 14 फरवरी को हवन के बाद विशाल भंडारा आयोजित होगा। पातालेश्वर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष पातलियों दाता राम चौहान, महासचिव डॉ. ब्रजिंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुशील कपूर, प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह राठौर व सुभाष जंग ने बताया कि प्राचीन एवं ऐतिहासिक महादेव मंदिर में हर वर्ष की तरह महा शिवरात्रि पर्व का धूमधाम से आयोजन होगा।
इस मौके पर मंगलवार, 13 फरवरी को सुबह 4 बजे से शिवलिंग मंगल स्नान व सवा 8 बजे ध्वजारोहण के बाद शाम को सवा 7 बजे से शिव की आरती होगी व मेला भी लगेगा। बुधवार 14 फरवरी को सुबह सवा 10 बजे हवन तथा दोपहर 12 बजे से विशाल भंडार आयोजित होगा। प्रचार मंत्री धर्मवीर राठौर ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर मेले में दुकानें लगाने के लिए12 फरवरी तक मंदिर कमेटी या सुभाष जंग से संपर्क किया जा सकता है।
--------------
सुरेश तोमर
...