फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस पर निकला भव्य जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की ग्राम पंचायत पिपलीवाला में हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को जुलूस निकाला गया। सुबह जुलूस पिपलीवाला से शुरू होकर भगवानपुर से देहरादून पांवटा एनएच -7 से विभिन्न गांव से होकर वापस पिपलीवाला गांव पहुंचा।

पिपलीवाला गांव में एक सभा का भी आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मौलाना तुफैल, पंचायत प्रधान सितारा बेगम, उपप्रधान बसारत अली व पूर्व पंचायत प्रधान जुल्फीकार अली ने मोहम्मद साहब की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अवतरित होने से पहले अरब में हर तरफ बुराई फैली हुई थी। एक इंसान दूसरे का कत्ल करना भी बहादुरी का कार्य समझता था। इन्हीं बुराइयों से छुटकारा दिलाने को लेकर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब ने विश्व को शांति, एकता, ईमानदारी, सच्चाई, भाईचारा का संदेश विश्व को दिया। इस मौके पर हाफिज इस्लाम, नानक अली, हाजी सलीम, हाजी रमजान, रियासत अली, फरहान, दिलबाग यूनुस, आयूब, नाजरिया, सलीम, शाहबाज, उल्फत अली, इमरान और हाफिज अहमद समेत सैकड़ों लोग जुलूस में शामिल रहे। मजार शरीफ पर चादरपोशी भी की गई। साथ ही सभी समुदाय के लोगों के बीच मिठाइयां, गुलाब का फूल, खजूर व बच्चों में चाकलेट वितरित किए गए।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें