फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चार दिसंबर को पांवटा साहिब में होगी फुटबाल ट्रायल प्रतियोगिता

विज्ञापन
football
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला स्तरीय फुटबाल ट्रायल प्रतियोगिता अब 4 दिसंबर को पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में खेली जाएगी। जिला फुटबाल संघ सिरमौर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के शैड्यूल में बदलाव किया गया है।

पहले यह प्रतियोगिता 8 से 10 दिसंबर तक नाहन में आयोजित की जानी थी लेकिन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कम समय शेष रहने के कारण शैड्यूल में बदलाव किया गया है। फुटबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इकराम ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित की जाने वाली सिरमौर की फुटबाल टीम से पहले पांवटा में ट्रायल लिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 14 से 17 दिसंबर तक कांगड़ा में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। इससे पहले पांवटा में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। पहले इस प्रतियोगिता को नाहन में आयोजित करवाया जाना था लेकिन मैदान के व्यस्त रहने के कारण इसे अब पांवटा में ही आयोजित करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चयन समिति में यशपाल कच्छावा, विनोद शंकर, डीआर स्वामी के अलावा वह स्वयं शामिल होंगे। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जो हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ से पंजीकृत होंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें