फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब में 12 हजार स्मार्ट मीटर स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी चुनौतियों के बावजूद अपने लक्ष्य को किया पूरा : सहायक अभियंतासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल कालाअंब के अंतर्गत स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। विभाग ने निर्धारित 12,200 स्मार्ट मीटर लगाने के लक्ष्य में से अब तक 12,000 मीटर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिए हैं, जबकि शेष 200 मीटर भी जल्द ही लगा दिए जाएंगे।

विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में कमी भी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि, शुरुआत में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर क्षेत्र में लोगों का काफी विरोध भी देखने को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाअंब विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि विभाग ने सभी चुनौतियों के बावजूद अपने लक्ष्य को लगभग पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के बीच कई तरह की भ्रांतियां फैलाई गई थीं, लेकिन विभाग ने जागरूकता के माध्यम से इन सभी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और इसके माध्यम से बिजली की खपत का सटीक आकलन होता है, जिससे उपभोक्ताओं के बिल पहले की तुलना में कम आए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर को लेकर किसी प्रकार की आशंका न रखें और इसे अपनाने में सहयोग करें।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें