फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरेंगे 120 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह में 17, कमरऊ में 18 और नाहन में 19 को कैंपस इंटरव्यू
विज्ञापन

नाहन। सिस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर ही ओर से सिक्योरिटी गार्ड तथा सुपरवाइजर के 120 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके लिए कैंपस इंटरव्यू उप-रोजगार कार्यालय संगड़ाह में 17 फरवरी, उप-रोजगार कार्यालय कमरऊ में 18 फरवरी तथा जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 19 फरवरी को होंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि बताया कि इसके लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं है। न्यूनतम वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार दिया जाएगा। आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल से पंजीकरण करने के उपरांत रजिस्ट्रेशन पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि व स्थान पर प्रातः 11 बजे आवश्यक दस्तावेज, जिनमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं, के साथ कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें