फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर निगल कर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

जाबल का बाग की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जाबल का बाग में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जाबल का बाग (गाडा) गांव में शुक्रवार को 25 वर्षीय नरेंद्र सिंह ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नाहन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। नाहन मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। डीएसपी बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें