फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षभर की गतिविधियों में अव्वल रहने पर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमालयन पब्लिक हाई स्कूल पराड़ा बेचड़ का बाग में सैनधार शिक्षा विकास समिति की ओर से आयोजित छह दिवसीय शैक्षणिक गतिविधि कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर स्कूल का वार्षिक समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सैनधार विकास समिति की ओर से आयोजित छह दिवसीय शैक्षणिक गतिविधियों एवं स्कूल में वर्षभर की गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। छह दिवसीय कार्यक्रम में निजी और सरकारी स्कूलों के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेचड़ का बाग विजेता, जबकि हिमालयन पब्लिक हाई स्कूल उप विजेता रहा। इसी स्पर्धा के अंडर-16 आयु वर्ग में हिमालयन पब्लिक स्कूल विजेता रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर अयाना और अनुराग, माध्यमिक स्तर पर अंशिता और मनीषा, जबकि उच्च स्तर पर हर्षिता और अक्षिता ने बाजी मारी। भाषण प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर प्रीति चौहान, उच्च स्तर पर रितिका और प्राथमिक स्तर प्रियांशु ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लोक नृत्य में हिमालयन पब्लिक स्कूल पराड़ा, लोक गायन में उच्च स्तर पर हिमालयन पब्लिक स्कूल की विदुषी, माध्यमिक स्तर पर डीएवी की सिमरन और प्राथमिक स्तर पर जीपीएस पनार की कमलेश ने बाजी मारी। समूह गान में डीएवी स्कूल पहले, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेचड़ का बाग और हिमालयन पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप दूसरे स्थान पर रहे। शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर विशाल ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, राहुल, अवंतिका और अंजलि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने वाले श्याम चंद, महेंद्र सिंह, गणेश पंवार, शिव दर्शन पंवार, नरवीर अत्री, प्रीतम अत्रि, मंजू राणा, अशोक ठाकुर, हिम्मत अत्री, नरेश ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें