फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के पति बैठक में क्यों बैठें: सुरेश सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानों के पति बैठक में क्यों बैठें : सुरेश सैनी
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी को भेजी प्रस्ताव की प्रति
खुद बैठकों में चर्चा करने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा उप प्रधान शक्ति संगठन की बैठक मंगलवार को पांवटा साहिब में आयोजित की गई। इसमें पंचायतों में चयनित महिला प्रधान के पतियों का खंड विकास कार्यालय में होने वाली बैठकों में शामिल होने का विरोध जताया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर खंड विकास अधिकारी को भेजकर इसपर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि महिला प्रधानों के पतियों का बैठक में शामिल होना जायज नहीं है। आखिर वे क्यों बैठक में भाग लें ? इससे महिला प्रतिनिधियों में आत्मविश्वास कैसे बढ़ सकेगा? बैठक के बाद प्रस्ताव की एक प्रति बीडीओ पांवटा को भेजी गई है। एक प्रतिनिधिमंडल भी शीघ्र इस मुद्दे को लेकर मिलेगा। उपप्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश सैणी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप प्रधान सुरेंद्र सैनी, सचिव मोहर सिंह, सुंदर सिंह, मनोज कुमार, रामलाल, खतरी राम, सुमेर चंद, राम सिंह, प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, रघुवीर सिंह शर्मा, रमेश चंद शर्मा, कंठी राम और ओंकार चंद ने कहा कि जनता ने जिन पंचायतों में महिला प्रधानों को चुना है, उन महिला प्रधानों को खुद ही पंचायत का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। इससे उनका विश्वास और बेहतर कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ पंचायतों की महिला प्रधानों के पति बीडीओ कार्यालय में होने वाली बैठकों में शिरकत करते हैं, जो कतई जायज नहीं है। महिला प्रतिनिधि खुद बेहतर कार्य कर सकती हैं। इसलिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। इस मुद्दे को लेकर विकास खंड पांवटा उप प्रधान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र बीडीओ पांवटा से भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें