फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमटा, ददाहू, धारटीधार के कई हिस्सों में घंटों ब्लैक आउट

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन / ददाहू (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के कई हिस्सों में बिजली बोर्ड की व्यवस्थाएं मजाक बनकर रह गई हैं। हर माह बिजली व्यवस्थाओं के सुधार के नाम पर लगाए जाने वाले पावर कटों के बाद भी उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं का बिजली बोर्ड की लचर कार्यप्रणाली के प्रति लगातार आक्रोश बढ़ रहा है।
मौसम खराब हुए बगैर भी बोर्ड कट लगा रहा है। ऐसे में रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित होना लाजमी है। धारटीधार इलाके के जमटा आदि क्षेत्रों में रात को अचानक बिजली गुल हो गई, जिसे बहाल करने में बोर्ड ने घंटों लगा दिए। जमटा आदि क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद ही बिजली सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार की शाम को भी बोर्ड ने लंबा कट लगाया। धारटीधार इलाके के कई हिस्सों में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। एक बार बिजली गुल होने के बाद घंटों तक बिजली बहाल ही नहीं की जाती है। वहीं, ददाहू इलाके के उपभोक्ता भी इन दिनों बिजली की आंख मिचौली से खासे परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही लंबे पावर कट क्षेत्रवासियों पर भारी पड़ रहे हैं। बुधवार को ददाहू में दिनभर बिजली गुल रही लेकिन बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को कोई फाल्ट नहीं मिला। ददाहू इलाके के सैनधार, गिरिपार व धारटीधार के कई हिस्सों में बुधवार तड़के से ही बिजली गुल हो गई जो दोपहर बाद भी बहाल नहीं हो पाई थी। सबसे ज्यादा परेशानी सिविल अस्पताल ददाहू में रोगियों को झेलनी पड़ी। ददाहू तहसील में भी बुधवार को कामकाज ठप रहा। ददाहू की बिजली व्यवस्था ने हरियाणा व पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ददाहू उपमंडल केके सहगल ने बिजली ठप होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली गुल हो रही है। बोर्ड के कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने के लिए भेजा है। उधर, सहायक अभियंता नाहन-2 हंसराज शर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाल्ट आया है। जमटा व धारटीधार के हिस्सों को नाहन लाइन से जोड़ दिया है।
-------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें