फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईफाई से लैस होगी दुर्गम पंचायत बालीकोटी

विज्ञापन
Free WiFi
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
सांसद आदर्श ग्राम पंचायत योजना के तहत बालीकोटी पंचायत में 17 करोड़ रुपये विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। वाईफाई सुविधा से युक्त यह जिला की पहली पंचायत बनेगी। बालीकोटी में आयोजित पंचायतीराज दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालीकोटी पंचायत की कायाकल्प होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास है। पंचायतें मजबूत होंगी, तभी देश मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि बालीकोटी पंचायत की सड़कों, पेयजल इत्यादि योजनाओं का संवर्धन किया जाएगा। इस पंचायत के तीन स्कूलों में नए भवनों का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन को जिम्मा सौंपा है। बच्चों के लिए नए डेस्क भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बालीकोटी पंचायत के 16 से 60 वर्ष आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पंचायत के साथ लगती मानल पंचायत में प्रत्येक पात्र परिवार को रसोई गैस कनेक्शन निशुल्क दिए जाएंगे। मानल पंचायत मेें कार्यरत स्वास्थ्य उप केंद्र को वैलनेस केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा। पंचायत में केंद्र सरकार की ओर से चलाए गए विभिन्न टीकाकरण एवं अन्य कार्यक्रमों को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री का शिलाई और बालीकोटी पहुुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी, जबकि विधायक बलदेव तोमर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और इलाके की मांगे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

समारोह में विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक पांवटा सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद सुरेश कश्यप, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, पंचायत प्रधान बीजा राम राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें