फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में पद नहीं भरें तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
प्रदेश सरकार के घर द्वार पर शिक्षा देने के दावे हवा-हवाई हो रहे हैं। शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कई विषयों के अध्यापक और प्रवक्ताओं के पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण स्कूल में पढ़ रहे बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि नए सत्र से पूर्व खाली पदों को नहीं भरा गया तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएंगे।
शिलाई स्कूल में करीब 950 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रवक्ताओं के पद खाली पड़े हैं। वायोलॉजी, ज्योग्रॉफी, कॉमर्स, रासायनिक विज्ञान, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स, अधीक्षक, लाइब्रेरियन के पद भी वर्षों से खाली हैं। अभिभावक सूरत सिंह, गुमान सिंह, प्रदीप कुमार, इंद्र सिंह, भगत राम, संतराम, कल्याण सिंह, चमेल सिंह, गीता राम ने बताया कि यदि नए सत्र से पूर्व खाली पदों पर सरकार नियुक्ति नहीं करती हैं तो मजबूरन लोगों को लेकर प्रदर्शन व चक्का जाम करना पड़ेगा। अन्यथा अन्य स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति व ग्राम पंचायतों से कई प्रस्ताव सरकार व शिक्षा विभाग को भेजे गए लेकिन शिक्षकों व प्रवक्ताओं के पदों पर कोई नियुक्ति नहीं हो पाई है। स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पिछड़ना पड़ता है।
उधर, इस बारे में शिक्षा उपनिदेशक सुधाकर शर्मा ने बताया कि खाली पदों का विवरण समय-समय पर शिक्षा निदेशालय को भेजा जाता रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें