फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाले पर युका उग्र, शाखा के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पीएनबी घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। मंगलवार को युवा कांग्रेस ने पांवटा में पीएनबी की शाखा के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर माहौल गरमाया। युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और नीरव मोदी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार को चेताया गया कि शीघ्र ही नीरव मोदी को गिरफ्तार नहीं किया तो, केंद्र सरकार का विरोध जारी रहेगा।
मंगलवार को युकां लोकसभा महासचिव अतर सिंह कपूर, युवा कांग्रेस पांवटा ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष सतविंद्र सिंह व उपाध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। ऐसी सरकार को जगाने व सता से भगाने का समय समीप आ रहा है। आज युवा, किसान, व्यापारी व मजदूर समेत हर वर्ग परेशान है। देश में पिछले 4 वर्षों में निराशा का माहौल है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। आतंकवादी हमलों में जवान जान गंवा रहे है। किसान कर्ज में डूब कर आत्महत्या कर रहे हैं। पहले विजय माल्या व अब नीरव मोदी करोड़ों के घोटाले कर विदेश भाग गए हैं। देश के पीएम विदेशों की दौरों में मस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने नीरव मोदी के पीएनबी बैंक घोटाले के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेताया की भविष्य में इस तरह के घोटालों को नहीं रोका तो युकां केंद्र सरकार के नेताओं का घेराव करने से पीछे नहीं हटेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान युकां लोस महासचिव अतर कपूर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मेहबूब हसन, युवा कांग्रेस ब्लॉक इकाई अध्यक्ष सतविंद्र सिंह बिट्टू, उपाध्यक्ष वरुण चौहान, अमित ठाकुर, इंतजार अली, अत्तर चौहान, अरविंद सिंह, मुशर्रफ हाशमी, इमरान खान, राजेंद्र सिंह, इरफान मालिक, शौकिन अली, मोहसीन खान, विनोद कुमार, असलम, मदन सिंह, इरशाद, मनोज चौहान, अजय तोमर, काका राम, विकास कुमार, निक्की व रमेश कुमार समेत युकां के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें