फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतौन का दफ्तर पांवटा में खुला तो होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के सतौन के लिए मंजूर हुई ईटीओ कार्यालय को पांवटा में खोलने की तैयारी चल रही है। ‘अमर उजाला’ ने 14 जनवरी के अंक में ‘पांवटा में खोला जा रहा सतौन के लिए स्वीकृत ईटीओ का दफ्तर...’शीर्षक के साथ इसका खुलासा किया था। अब कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने दो टूक चेतावनी दी है कि सतौन के लिए स्वीकृत हुआ दफ्तर पांवटा में खोला तो कांग्रेस धरने-प्रदर्शन के लिए विवश हो जाएगी।


पूर्व कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर ईटीओ कार्यालय सतौन में खोलने की अनुमति प्रदान की थी लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सतौन के नाम से ईटीओ दफ्तर को पांवटा में खोलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन



शिलाई के विधायक हर्ष वर्धन चौहान ने यहां जारी बयान में कहा कि ईटीओ कार्यालय सतौन में ही खुलना चाहिए। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार से सतौन के लिए ईटीओ कार्यालय की स्वीकृति दिलवाई थी लेकिन अब भाजपा सरकार इसे पांवटा में खोलने जा रही है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। वह इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करेंगे। सरकार ने इसे पांवटा में खोलने की कोशिश की तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।


उन्होंने कहा कि शिलाई के लोगों को ईटीओ दफ्तर में काम कराने के लिए पांवटा या नाहन जाना पड़ता है। यदि सतौन में कार्यालय खुलता है तो हजारों लोगों को फायदा होगा। उधर, कफोटा ब्लॉक अध्यक्ष मामराज ठाकुर, सोशल मीडिया इंचार्ज सिरमौर सुनील चौहान, जिला सचिव रघुवीर कपूर,
विज्ञापन

कफोटा ब्लॉक प्रवक्ता व सतौन उप प्रधान रामेश्वर शर्मा, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष कंवर ठाकुर, कफोटा ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान, सचिव पंकज शर्मा, महासचिव मामराज कपूर, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव अत्तर कपूर आदि ने चेतावनी दी है कि यदि ईटीओ कार्यालय सतौन में नहीं खोला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें