फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलोरधार में खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
water tap
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत झेल रहे तिलोरधार के लोगों ने बुधवार को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग की कार्यप्रणाली से खफा दुकानदारों ने नारेबाजी भी की।

कफोटा सब डिविजन के अंतर्गत तिलोरधार में पिछले एक हफ्ते से पेयजल किल्लत चल रही है। लिहाजा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर तिलोरधार बाजार के दुकानदार काफी समय से यह समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों को पीने का पानी तीन किमी दूर खजियार खड्ड से गाड़ियों में ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तिलोरधार व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पूर्णचंद, नरेश चौहान, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह व मोहर सिंह आदि ने बताया कि तिलोरधार बाजार में लगभग 50 दुकानों को एक हफ्ते से पानी की सप्लाई बंद हैं। तिलोरधार 3-4 पंचायतों का केंद्र बिंदु है। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण यहां पर रोजमर्रा की खरीदारी करने आते हैं। दुकानदारों को तिब्बती कॉलोनी में स्थित स्टोर टैंक से पानी की आपूर्ति होती है।

उन्होंने बताया कि वहां पर दो टैंक हैं जिसमें से एक टैंक से तिब्बती कॉलोनी को पानी की सप्लाई होती है, जबकि दूसरे से तिलोरधार बाजार को लेकिन पिछले एक सप्ताह से तिलोरधार टैंक में पानी स्टोर नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि कोई अज्ञात शरारती तत्व तिलोरधार बाजार के टैंक से रबड़ की पाइप तिब्बती कॉलोनी के टैंक में डाल रहा है। लिहाजा दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तिलोरधार में महीने में 10 दिन पानी आता है और अकसर 20 दिन पानी की समस्या बनी रहती है। विभाग के अधिकारी को इस बारे में कई बारे शिकायत भी की जाती है लेकिन हर बार शिकायत को अनसुना किया जाता है।
उधर, इस संदर्भ में कफोटा के कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि तिलोरधार में पानी की समस्या चल रही है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें