नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उनके साथ सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक तरूणकांती देवनाथ भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में सुरक्षा व मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाई जानी वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष व ईमानदारी से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही करेगा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाए गए हैं। जिला में चुनाव मतदान केंद्रों पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है ताकि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था को कायम रखा जा सके।
------------