फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन विधानसभा क्षेत्र में 11.30 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन



विधायक अजय सोलंकी ने संबंधित विभाग को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन के तहत दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। करीब 11.30 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इन योजनाओं से आने वाले समय में आसपास के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत भद्रकाली मंदिर से फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक 2.4 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए करीब 3.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। वहीं, बर्मा पापड़ी-पालियों से माजरी तक करीब 8.77 किलोमीटर सड़क के सुधार एवं उन्नयन को लेकर करीब 8.16 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही यहां काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बता दें कि पालियों-बर्मापापड़ी से माजरी तक सड़क की हालत खराब थी। यहां सड़क पर जहां तीखे मोड़ थे तो वहीं चौड़ाई भी कम होने से समस्या रहती थी। यह सड़क क्षेत्र को हरियाणा पहुंचने के लिए सबसे नजदीक है। विधानसभा के इन गांवों से नारायणगढ़, चंडीगढ़ आदि जाना आसान होगा। ऐसे में अब यहां सुधार होने से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, कोलर क्षेत्र को भद्रकाली मंदिर से फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक की सड़क भी हरियाणा से जोड़ती है। यहां से हरियाणा के बिलासपुर, जगाधरी, यमुनानगर आदि क्षेत्रों के लिए जाना सुगम होगा।

कोलर पंचायत प्रधान शालिनी, सहित स्थानीय लोगों जसमेर, कृष्ण, अमर, योगी, मोहेंद्र, राम प्रकाश, बिशन सिंह, रिंकू आदि लोगों ने सड़क की मंजूरी मिल जाने पर विधायक अजय सोलंकी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि विधायक के प्रयासों से अब क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास के अन्य कामों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन


........बाक्स....

संबंधित विभाग जल्द पूरी करें टेंडर प्रक्रिया : सोलंकी

-विधानसभा क्षेत्र नाहन की दो महत्वपूर्ण सड़कों भद्रकाली मंदिर से फॉरेस्ट चेकपोस्ट कोलर बिलासपुर और पालियों-बर्मापापड़ी से माजरी के लिए करीब 11.30 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विभाग को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जल्द ही सड़कों का काम शुरू किया जा सके। नाबार्ड से स्वीकृत इन सड़कों से क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।
-अजय सोलंकी, विधायक नाहन विधानसभा क्षेत्र



......संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें