फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत नहीं आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण : तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। राजपूत कल्याण सभा ने सोमवार को राजगढ़ में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से आयोजित की। श्रीसनातन धर्म मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जिन्हें राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष रतन ठाकुर ने तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वह आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर 70 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। कई मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। उन्होंने कहा कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र को आजादी के बाद से ही आरक्षित रखा गया है जिसे अब अनारक्षित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह लोकसभा में उसी उम्मीदवार को वोट दें जो कि आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग उठाने का वायदा करे। उन्होंने लोगों से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को हासिल करने की बात कही। इसके बाद राजपूत सभा के लोगों ने शहर में एक रैली भी निकाली जो नायब तहसीलदार के कार्यालय में पहुंच कर समाप्त हुई। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्होंने सरकार से आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की।
इस अवसर पर राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष रतन ठाकुर, शमशेर सिंह, जय प्रकाश चौहान, शेरसिंह ठाकुर, विकल्प, धर्मपाल नेगी, ओम प्रकाश, रामदयाल नेगी, सुखदेव राणा, तपेंद्र चौहान, शांतनु चौहान व अरुण चौहान ने भी विचार व्यक्त किए ।
विज्ञापन

--बाक्स-
इन्हें भी किया सम्मानित
इस मौके पर सभा ने राजपूत सभा के वरिष्ठ नागरिकों प्रेमचंद चौहान, जयप्रकाश चौहान, मदन सिंह वर्मा, शेरसिंह ठाकुर, भगत राम चौहान, सतपाल, मुंशी राम वर्मा, दिलावर चौहान व नरेंद्र नेगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें