फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी हिम अकादमी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन

हरियाणा के हिसार में 8वीं वूमेन सब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। एस्ट्रोटर्फ में हॉकी हिम अकादमी हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन किया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश जैसी सशक्त टीम को 4-1 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हॉकी हिम अकादमी के मैनेजर मोक्षिका पुंडीर व कोच ललिता देवी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर से 20 राज्यों की टीमों ने भाग लिया है। 21 जनवरी तक प्रतियोगिता चलेगी। सब जूनियर लड़कियों की नेशनल प्रतियोगिता में हॉकी हिम अकादमी हिमाचल टीम का प्रथम मैच कर्नाटका की लड़कियों के साथ हुआ। टीम ने कर्नाटका को 7-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश टीम को 3-2 से हराया। हालांकि, उड़ीसा की लड़कियों ने हिमाचल को 4-1 से हराया लेकिन तीन में से 2 मैच जीत कर टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। सोमवार को बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम ने यूपी की टीम को 4-1 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है। टीम मैनेजर मोक्षिका ने कहा कि नेशनल स्तर सब जूनियर हॉकी में हिमाचल के पांवटा व भंगानी क्षेत्रों की 10 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें