फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के मत पत्रों पर प्रत्याशियों की नजरें

विज्ञापन
election
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
विधानसभा चुनाव की मतगणना को अब चंद दिन शेष हैं। जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों की नींद हराम होती जा रही है। चुनाव में लोगों को अपने सच्चे-झूठे तर्कों से लुभा चुके प्रत्याशी अब मत पत्रों पर अपनी नजरें गढ़ाए हुए हैं जिससे उनको उनके क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शतप्रतिशत वोट प्राप्त हो सकें।
रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव ड्यूटी पर लगे 807 कर्मचारियों को मत पत्र दिए जा चुके हैं।

जबकि 363 कर्मचारी ऐसे हैं जो सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनको भी मतपत्रों से वोट डालने का अधिकार दिया गया है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर निर्वाचन आयोग द्वारा 1168 मतपत्र कर्मचारियों को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें से शुक्रवार शाम तक 777 मतपत्र डाक द्वारा उपमंडल स्तर पर प्राप्त हो चुके हैं।
प्रत्याशी अपने स्तर पर भी कर्मचारियों के अधिक से अधिक मत प्राप्त करने के लिए जुगाड़ भिड़ा रहे हैं ताकि उनकी जीत में कोई चूक न रह पाए। गौरतलब हो कि इन मत पत्रों को 18 दिसंबर की सुबह सात बजे तक लिया जा सकता है। सुबह 8 बजे जब मतों की गिनती शुरू होगी, उस दौरान सबसे पहले इन्हीं मत पत्रों को गिना जाएगा। उसके बाद ही ईवीएम मशीनों के मतों की गिनती की जा सकेगी।
विज्ञापन



इन दिनों प्रत्याशी उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी पक्ष में वोट डालने की अपील करते नजर आ रहे हैं जिन्होंने अभी तक अपने मत पत्र जमा नहीं करवाए हैं। गौरतलब हो कि मुकाबला नजदीकी का रहने पर इन कर्मचारियों के मतपत्र भी हार-जीत तय करने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। यही कारण है कि प्रत्याशी इन मतों को प्राप्त करने के लिए भी अपना पसीना बहा रहे हैं। उधर संगड़ाह के एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने बताया कि 1168 मतों में से 777 मत पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इन मत पत्रों को 18 दिसंबर की सुबह 7 बजे तक लेने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि 363 मतपत्र सैनिकों को भी जारी किए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें