राजपुर/ पांवटा (सिरमौर)। करवटें बदलते रहे सारी रात हम आपकी कसम....। जी हां, चुनावी अखाड़े में उतरे नेताओं पर बालीवुड फिल्म का यह तराना बिल्कुल स्टीक बैठता है।
बुधवार की रात नेताओं के लिए कयामत की रात से कम नहीं रही। नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। हालांकि, अंतिम दिन भी नेताओं ने आराम नहीं किया। डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए एक-एक घर में दस्तक दी।
विज्ञापन
कयामत की रात को प्रत्याशियों ने चुनावी माहौल को अपने-अपने पक्ष में करने के हर संभव प्रयास किए। यहां तक कि वोट बैंक को अपनी ओर मोड़ने के लिए कोई नेता शह और मात का खेल न खेले, इसके लिए अपनी-अपनी वेल्ट पर बाकायदा पहरेदार बिठाए गए।
नौ नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा जिसके लिए राजनीतिक दलों ने भी अपनी ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली है। पोलिंग बूथों के बाहर कार्यकर्ताओं की टोली बिठाने के अलावा पोलिंग एजेंटों के भी पहले से ही इंतजाम कर रखे हैं।
----------------