फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे दिनों का झांसा देने वालों के बुरे दिन शुरू : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री साढ़े 3 वर्षों से जबरन मन की बात सुना रहे हैं लेकिन पीएम देश में बढ़ती महंगाई, नोटबंदी व जीएसटी से प्रभावित अर्थ व्यवस्था सुधारने की आवाज नहीं सुनना चाहते। भाजपा हर आदमी के खाते में 15 लाख आने व अच्छे दिनों के सपने दिखा कर केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई लेकिन आम जनता ठगा सा महसूस कर रही है।
विज्ञापन



उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविवार को पांवटा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी किरनेश जंग के लिए प्रचार भी किया।
प्रीतम सिंह ने कहा कि न खाउंगा व न खाने दूंगा जुमला भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे की कंपनी के खुलासे के बाद शांत हो गया है।

इस पर जनता पीएम व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुप्पी साधने के बाद से सब समझ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में प्रीतम सिंह ने कहा कि हिमाचल व गुजरात में मोदी लहर को जनता खुद जवाब देने का बेताबी से इंतजार कर रही है। चुनाव में देश में हर वर्ष 2 करोड़ को रोजगार देने की वायदे हवाई साबित हुए। आज हर व्यापारी, किसान व युवा बेरोजगार से लेकर हर वर्ग ही दुखी व परेशान है।
विज्ञापन


उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल में सीएम वीरभद्र सिंह के विकास का ही जादू चलेगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव संजय किशोर, स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेर सिंह, शमशेर अली समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें