फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलर में युकां ने फूंका विधायक डॉ. बिंदल का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन युकां ने रविवार को कोलर में विधायक डॉ. राजीव बिंदल का पुतला फूंका। युकां अध्यक्ष सोहन राजपूत की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान दर्जनों युकां कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युकां ने दो टूक शब्दों में विधायक बिंदल से उनके द्वारा कहे गए अपशब्दों पर माफी मांगने की बात कही। ऐसा न होने की सूरत में गांव-गांव जाकर पुतला फूंकने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल नाहन युकां अध्यक्ष सोहन राजपुत, जिला महासचिव योगिंद्र(योगी), भूतपूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह, लबाणा समिति सदस्य यशपाल, संजय चौधरी, बलराज, ईश्वर, ओबीसी सेल अध्यक्ष ज्ञान, हुकम सिंह, रौनकी, प्रदीप, देवेंद्र, पिंटू, रामप्रसाद, जगपाल, हरिशरण, नानक चंद, राहुल, रवि, जसबीर, कुलवंत, जोंटी, दिनेश, श्रीराम, हीरा सिंह, हितेंद्र, निर्मल, गुलाब, हंसराज, देशराज, जगदीश, मक्खन, मिंटू, जोगी, बबलू, राजेश, भीम, वनित, लाल सिंह, सुभाष ने दो टूक शब्दों में कहा कि अपनी अभद्र भाषा के लिए विधायक को जनता से माफी मांगनी होगी।
विज्ञापन

--कोलर में युकां ने फूंका विधायक डॉ. बिंदल का पुतला
अभद्र भाषा के लिए माफी मांगे विधायक बिंदल : सोहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें