फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तेज बुखार से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बुखार से 11 वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले हुआ बेसुध

क्षेत्र में शुष्क ठंड से बढ़े बुखार के मामले

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। नागरिक उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत हलाहां में 11 वर्षीय बालक की तेज बुखार से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह विहान पुत्र गोपाल निवासी हलाहां को तेज बुखार की हालत में उसके परिजनों ने बस से शिलाई पहुंचाया गया। जैसे ही परिजनों ने उसे अड्डे पर बस से उतारा। इसी बीच बच्चे की तकलीफ ज्यादा बढ़ गई।

इसके तुरंत बाद ही वह बेसुध हो गया। उसके परिजनों ने तुरंत शिलाई अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत प्रधान संतराम ने बताया कि बच्चे को दो दिन से तेज बुखार था। उसे मंगलवार को इलाज के लिए शिलाई ले जाया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों शिलाई क्षेत्र में सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी के मामले काफी बढ़ गए हैं। इस बीच बुखार से बच्चे की मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पिछले लंबे समय से शुष्क ठंड से लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डाॅ. अजय पाठक ने बताया कि कौन सा बुखार था, फिलहाल ये नहीं बताया जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ठंड से बचें। बच्चों और बुजर्गों को ठंड से बचाएं। ठंडी चीजों का सेवन न करें। बीमार होने पर रोगी तुरंत अस्पताल में जाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें