फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 शिक्षकों और 22 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। भारत विकास परिषद की नाहन शाखा ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत होनहार शिक्षकों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। भारत विकास परिषद ने न्यू ईरा अकादमी में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मेजर जनरल अतुल कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि, संस्था के उत्तर क्षेत्र के मंत्री इंजीनियर सलिल शमशेरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं न्यू ईरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शाहिना आलम ने की। इस दौरान जहां शहर के विभिन्न स्कूलों के कार्यरत चुनिंदा ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। वहीं शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षक वर्ग से ब्वॉयज स्कूल नाहन के मनीष ठाकुर, कन्या स्कूल नाहन की निशा बंसल, आदर्श विद्या निकेतन की सपना वर्मा, कार्मल कान्वेंट स्कूल की चेतना सिंह, न्यू ईरा अकादमी स्कूल की रितु बाला, जेएनवी के मनीष शर्मा, बीआरसी की कोमल प्रजापति, कॅरिअर अकादमी से नेहा धीमान, सिरमौर हिल्स स्कूल से सुनील ठाकुर, डीएवी स्कूल से नरेंद्र सिंह, एसवीएन स्कूल नाहन से मीनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक विशिष्ट सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जबकि, विद्यार्थी वर्ग से अपूर्वा, इशान अग्रवाल, कृतिका, युवांश, ईपसा, रिया, नंदिनी, अनिरुद्ध, अंजली, शुभांगी, डिंपल, अमन, आशीष, सविता, वनिता, साक्षी, अनन्या, अवंतिका, भरत चौधरी, प्रीति बिरसांटा, वैशाली शर्मा और अंजली को विशिष्ट विद्यार्थी के सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ओंकार जमवाल, महासचिव श्रीकांत अकेला, कोषाध्यक्ष अशोक सैनी प्रतिभा कौशिक, एत्यम शर्मा, राकेश भारद्वाज, वेद प्रकाश सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें