पांवटा साहिब (सिरमौर)। निहालगड़ की एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। पांवटा पुलिस थाना टीम ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता वकीला बेगम पत्नी शेर खान निवासी निहालगढ़ ने आरोप लगाया है कि वीरवार रात के समय वह अपने घर के कमरे में खाना खा रही थी। साथ ही उसके बच्चे, पति व पड़ोसी प्रीतम सिंह दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे।
इस दौरान अचानक महिला समेत तीन लोग कमरे में अंदर आए और उसे गले से पकड़ कर चारपाई से नीचे गिरा दिया। उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुन कर दूसरे कमरे से पति, पड़ोसी व बच्चे अंदर से बाहर निकले। उसे किसी तरह से आरोपियों से छुड़ा लिया। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।