फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बारिश-भूस्खलन से सात मकानों को नुकसान, 10 पेयजल योजनाएं और 11 सड़कें बंद

विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज के खेल मैदान के नीचे बने डंगे में आई दरार। संवाद
विज्ञापन
-ददाहू और नौहराधार में छह पक्के और एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, 1.62 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन


-मौसम खुलने पर बंद सड़कों की बहाल में जुटा लोक निर्माण विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/नौहराधार/सतौन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ददाहू और नौहराधार क्षेत्र में सात मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, जलशक्ति विभाग की 10 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। लोक निर्माण विभाग की 11 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार ददाहू तहसील के स्वाड़ा लदासी गांव में रमेश्वर शर्मा का एक पक्का मकान भारी बारिश के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसमें करीब 12 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। इसके अलावा ददाहू तहसील के बड़थल और मधाना गांवों में छह पक्के मकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों में सतिंद्र सिंह, विक्रम सिंह, विजय पाल, अरुण कुमार, कमलेंद्र सिंह और बजिंद्र सिंह शामिल हैं। इन मकानों को हुए नुकसान का अनुमान 1.10 लाख रुपये लगाया गया है।
विज्ञापन

उधर, संगड़ाह उपमंडल की नौहराधार तहसील स्थित कुफर कायरा गांव में लक्ष्मी सिंह का एक कच्चा मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना में करीब 40 हजार रुपये की क्षति का आकलन किया गया है। इस प्रकार आवासीय भवनों को कुल 1.62 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। बारिश का असर जलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ा है। अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति वृत्त नाहन की रिपोर्ट के अनुसार नौहराधार मंडल की 10 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। विभाग ने इन योजनाओं को हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन 47 लाख रुपये किया है और बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग, नाहन के अनुसार जिले में 11 सड़कें भारी बारिश के कारण बंद हो गई हैं। इनमें संगड़ाह मंडल की तीन, नाहन मंडल की एक, राजगढ़ मंडल की एक, पांवटा साहिब मंडल की दो तथा सराहां मंडल की चार सड़कें शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों को हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन 23.50 लाख रुपये किया है। शुक्रवार को मौसम खुलने के बाद मशीनरी लगाकर सड़कों को खोलने का कार्य तेज किया गया। शाम पांच बजे तक सात सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद थीं, जबकि अन्य मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया।

इनसेट
संगड़ाह कॉलेज की सुरक्षा दीवार में दरारें, खेल मैदान और मकानों पर मंडराया खतरा
संगड़ाह। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की सुरक्षा दीवार पर खतरा मंडराने लगा है। खेल मैदान के नीचे बनी सुरक्षा दीवार (डंगा) में गहरी दरारें आ गई हैं, जबकि उससे सटी भूमि का लगातार कटाव हो रहा है। इससे खेल मैदान के साथ-साथ डंगे के नीचे स्थित आवासीय मकानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

संभावित खतरे को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने उच्च शिक्षा विभाग को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा संबंधित विभागों को भी स्थिति से अवगत कराया गया है, ताकि मौके का तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय शीघ्र शुरू किए जा सकें। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य वेद प्रकाश और एसएमसी अध्यक्ष अमन भारद्वाज ने बताया कि संभावित जोखिम की सूचना संबंधित विभागों को पहले ही दे दी गई है। उन्होंने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना और जन-धन की हानि से बचा जा सके।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें