फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तीसरे दिन भी जारी रही 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सीटू के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। एंबुलेंस कर्मचारी सीटू के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से न्यूनतम वेतन, सेवाओं के नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार और संबंधित कंपनी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। जबकि कर्मचारी पिछले कई वर्षों से आपातकालीन सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि न्यूनतम वेतन अधिनियम को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सीटू पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें