वाजपेयी की मृत्यु पर कवियों ने जताया शोक
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री एवं कवि अटल विहारी वाजपेयी के निधन पर जिला के कवियों, साहित्यकारों एवं कलाकारों ने शोक प्रकट किया है। साहित्यकार दीपचंद कौशल, चिर आनंद, प्रभात कुमार, नासिर यूसुफजई, भुवन जोशी, पंकज तन्हा, अनु भारद्वाज, आरडी राही, जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, शबनम शर्मा, दलीप वशिष्ठ, अनंत आलोक, अर्चना शर्मा, श्रीकांत अकेला, सीमा ठाकुर, विजय रानी बंसल, दीन दयाल वर्मा, सरला गौतम, सुरेंद्र सूर्या, कमलेश कुमारी, जावेद उल्फत, राम कुमारी सैनी, शून्य विनोद, लायक राम, लोक गायक देवराज शर्मा, मोहम्मद क्यूम आदि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से साहित्य जगत को भारी हानि हुई है। उनके जैसे राजनेता भी बिरले ही पैदा हुए हैं।
उधर, रेणुका भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट किया है। मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर, उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, महासचिव राजेंद्र ठाकुर और बलबीर सिंह चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी किसी पार्टी के नहीं बल्कि देश के नेता थे। उनके निधन से देश को नुकसान हुआ है। उधर, रेण्ुाका के पूर्व विधायक हिरदा राम ने भी उनके निधन को देश की बड़ी हानि करार दिया।