फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका बांध के विस्थापितों का दर्द बयां करेगी डाक्यूमेंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
देवभूमि टेली फिल्मस के बैनर तले बनाई जा रही विशेष लघु फिल्म रेणुका बांध से विस्थापित होने वाले लोगों का दर्द बयां करेगी जिसे एक यादगार के रूप में देखा जा सकेगा। साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवलों में भी इस डाक्यूमेंट्री का प्रसारण किया जाएगा। दो माह तक इस डाक्यूमेंट्री के तैयार होने की उम्मीद है। इसका 75 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। यह बात देवभूमि टेली फिल्मस के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने शुक्रवार को रेणुका में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि इस डाक्यूमेंट्री को तैयार करने का मुख्य उद्देश्य रेणुका बांध के कारण डूबने वाले क्षेत्रों से संबंध रखने वाले परिवारों की मनोदशा को उजागर करना है। कुछ समय बाद इन परिवारों का विस्थापन होना तय है लेकिन विस्थापन से पहले क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, लोक संस्कृति, भाषा, रहन-सहन, खेत खलियान, संस्कार, आजीविका के साधन, संस्कार व आर्थिक स्थिति आदि बिंदुओं को संजोकर रखा जाएगा। साथ ही रेणुका बांध के विपरीत और सार्थक प्रभावों को भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

रेणुका बांध को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना में शामिल किए जाने के बाद बांध का निर्माण होना तय माना जा रहा है। इसमें कुछ गांव व परिवार ऐसे भी हैं, जिनका पूर्ण रूप से विस्थापन होना लाजमी है। उन सभी परिवारों का दर्द डाक्यूमेंट्री के जरिए बयां किया जाएगा। डाक्यूमेंट्री में 4 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसको बनाने में दिल्ली के मशहूर फिल्म निर्माता डॉ. संदीप शर्मा का सहयोग लिया गया है। करीब दो माह बाद डाक्यूमेंट्री के रिलीज होने की पूरी संभावना है। इसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ-साथ प्रदेश भर के मंचों व कार्यक्रमों में भी प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप यह डाक्यूमेंट्री कई दशकों बाद भी यादगार के तौर पर देखी जा सकेगी। इसमें विस्थापितों की स्थिति व उनके दर्द को निकट से देखा जा सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें