अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड का मरम्मत कार्य लोगों के लिए दिक्कतें करने वाला है। आगामी तीन दिनों तक पांवटा साहिब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड ने बाकायदा इसका शैड्यूल जारी किया है। गोंदपुर 132/33/11केवी सब स्टेशन में 29 से 31 मई तक लाइन की मरम्मत का शैड्यूल जारी किया गया है।
शैड्यूल के अनुसार 33 केवी फीडर पुरुवाला व बद्रीपुर फीडर में मंगलवार, 29 मई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, 30 मई को 33 केवी फीडर सतौन व गिरि फीडर क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। जबकि, 31 मई को 11केवी फीडर तारुवाला, हीरपुर-मतरालियों, पट्टीनत्था सिंह व भूंगरनी फीडर के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित रखी जाएगी।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पांवटा डीएस ठाकुर ने बताया कि गोंदपुर सब स्टेशन में रुटीन मरम्मत कार्य होना है जिसके चलते मंगलवार, 29 मई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुरुवाला-बद्रीपुर फीडर में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके चलते पुरुवाला, सालवाला, धमौन, भंगानी, सिंगपुरा, मानपुरदेवडा, गौजर, अडेडन, डांडा आंज, बनौर, राजपुर, नघेता, बढाना, कलाथा, कलौड़, बद्रीपुर, शमशेरपुर, तारुवाला, आदर्श कॉलोनी, हरिओम कॉलोनी, गुज्जर कॉलोनी, चूड़ेश्वर कॉलोनी, अमर कॉलोनी, पांवटा साहिब, हीरपुर, केदारपुर, जामानीवाला, बैंकुआं, कुुंडियों, बहराल, बातामंडी, देवीनगर, हाउसिंग बोर्ड, पांवटा मुख्य बाजार, भांटावाली व भूपपुर क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि बुधवार, 30 मई को 33केवी सतौन व गिरिनगर फीडर के तहत पड़ने वाले क्षेत्रों तथा वीरवार, 31 मई को 11केवी फीडर तारुवाला, हीरपुर-मतरालियों, पट्टीनत्था सिंह व भूंगरनी फीडर के क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रखी जाएगी।