अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में 10 मार्च को मिस्टर नार्थ इंडिया, मिस्टर हिमाचल व मिस्टर सिरमौर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2016 के मिस्टर वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट व मिस्टर इंडिया वर्ष-2017 मिस्टर आनंद आरनोल्ट विशेष रूप से गेस्ट पोजिंग देंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांवटा विस क्षेत्र विधायक सुखराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि उद्यमी सुरेश गर्ग व अशोक गोयल होंगे। बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस संघ के प्रधान शाहबाज खान व महासचिव सुनील कुमार ने कहा कि 10 मार्च को बॉडी बिल्ंिडग स्पर्धा होगी। इसके लिए सभी कमेटियां गठित कर दी है। बुधवार को बैठक में आयोजन कमेटियों को उनका जिम्मा सौंप दिया गया है। मिस्टर नार्थ इंडिया के विजेता को 25हजार व ट्रॉफी, उप विजेता को 15 हजार व तृतीय रहने वाले को 11 हजार नकद ईनाम राशि मिलेगी। मिस्टर हिमाचल को 21 हजार, उप विजेता को 11 हजार व तृतीय रहने वाले को 51 सौ नकद राशि तथा मिस्टर सिरमौर को 11 हजार, उप विजेता को 51 सौ व तृतीय रहने वाले को 31सौ राशि मिलेगी।