फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल टंकियों की करें नियमित सफाई: सीएमओ

विज्ञापन
पानी की टंकी खुली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर एक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने की।

उन्होंने अधिकारियों को आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को इस संदर्भ में जागरूक करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि भूख न लगना, जी मचलना, आंखों के सफेद भाग, हथेली और पैरों के तलबे पर पीलापन आना, पेशाब में पीलापन तथा उल्टी-दस्त होना पीलिया के लक्षण हैं।
विज्ञापन



इसका इलाज स्वास्थ्य केंद्र में आकर करवाना चाहिए। कुछ लोग पीलिया होने पर झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं जिससे बचने की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें और स्वच्छ जल का उपयोग करें तथा फल और सब्जियां धोकर खाएं।
विज्ञापन

इसके अलावा उबला हुआ पानी पीएं। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल, डॉ. वीणा सांगल, जिला क्वालिटी कन्सल्टेंट, डॉ. विधि तोमर के अतिरिक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें