अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बुधवार को अधिसूचना जारी करते हुए इस वर्ष के स्थानीय अवकाश के आदेश जारी किए हैं। यह अवकाश जिला के तहसील व उपतहसील में मनाए जाने वाले प्रमुख मेलों एवं त्योहारों पर लागू होंगे।
अधिसूचना के अनुसार डीसी सिरमौर ने माघी त्योहार के लिए तहसील शिलाई और उप तहसील कमरऊ व रोनहाट में 12 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा पांवटा में आयोजित होने वाले होला मोहल्ला को लेकर 3 मार्च, अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के अवसर पर इस साल ददाहू, संगड़ाह, हरिपुरधार व नौहराधार में 19 व 20 नवंबर को अवकाश रहेगा।
नाहन में त्रिलोकपुर चैत्र नवरात्रे मेले के अवसर पर 24 मार्च और श्री रेणुकाजी मेले पर 19 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा स्थानीय मेले को लेकर कमरऊ, शिलाई व रोहनाट में 7 दिसंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। अधिसूचना के अनुसार राजगढ़ तहसील व उप तहसील नौहरा में बैसाखी मेले के अवसर पर 16 अप्रैल, पच्छाद तहसील और नारग उप तहसील में 22 सितंबर को वामन द्वादशी मेले को लेकर स्थानीय क्षेत्र में अवकाश रहेगा।
----