फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त गहरी जल निकासी नाली की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
एनएच-7 की टूटी नाली से था दुर्घटना का अंदेशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर विश्वकर्मा चौक के समीप क्षतिग्रस्त गहरी जल निकासी की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। भीड़भाड़ वाले चौक पर इस नाली के टूटने से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता था। 24 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने पांवटा की जल निकासी नाली हो गई क्षतिग्रस्त शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस पर संज्ञान लेते हुए नेशनल हाइवे प्राधिकरण ने इस स्थल पर कार्य शुरू करवा दिया है।

बता दें कि 2 माह से विश्वकर्मा चौक पर जल निकाली नाली क्षतिग्रस्त हो गई थी। पांवटा निवासी मोहनीश मोहन, अखिल शर्मा, मंनिंद्र सिंह, यशपाल राणा, व अतर सिंह ने कहा कहना है कि एनएच-7 पर विश्वकर्मा चौक पर जल निकासी नाली क्षतिग्रस्त होने से दिक्कतें बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन


रोज ही स्कूली बच्चे व दोपहिया वाहन गिरने से लोग जख्मी हो रहे थे। रात के समय ज्यादा हादसे की हर पल आशंका बनी रहती है। अब, एनएच प्राधिकरण न समस्या को गंभीरता से लिया है। भीड़भाड़ वाले इस चौक पर हादसे से बचने को कार्य शुरु हो चुका है। इसके लिए, एनएच प्राधिकरण व नगर परिषद कमेटी पांवटा के प्रयासों का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद कमेटी पांवटा की अध्यक्ष कृष्णा धीमान व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि एनएच प्राधिकरण के संज्ञान में समस्या लाई गई थी। प्राधिकरण के माध्यम से विश्वकर्मा चौक के समीप की क्षतिग्रत गहरी जल निकासी नाली कि मरम्मत का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें