अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जीएसटी के बारे में जागरूक कराने के उद्देश्य से आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें तीन सत्र होंगे।। आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर के सहायक आयुक्त जीडी ठाकुर ने बताया कि नाहर नगर परिषद हाल में 13 दिसंबर को होने वाले इस जागरूकता शिविर में विभाग की ओर से लोगों, अकाउंटेंट, सीए व व्यापारियों को पहले सत्र में जीएसटी के प्राथमिक तथ्यों की जानकारी दी जाएगी।
तीनों सत्र 50-50 मिनट के होंगे। शिविर के अंत में आधे घंटे का समय व्यापारियों और लोगों को प्रश्न पूछने के लिए रखा गया है ताकि जीएसटी के बारे में किसी के मन में संशय न रहे। साथ ही सभी को बारीकी से जानकारी उपलब्ध हो सके।