फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में दिव्यांग खिलाडिय़ों ने करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
Sports
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्सस़ोसिएशन ने रविवार को नाहन चौगान मैदान में वर्ष 2018 में आयोजित होने वाली दिव्यांग खिलाड़ियों की स्पर्धाओं के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों का पंजीकरण शिविर आयोजित किया।

शिविर में सिरमौर जिला के विभिन्न स्थानों से आए दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण करवाया। सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन (एसडीपीए) के सीईओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में दिव्यांगों की एथलीट ताइक्वांडों, बैडमिंटन, शॉटपुट, डिसकस थ्रो, भाला फेंक आदि स्पर्धाएं आयोजित होनी हैं। इन स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए आज पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस शिविर में संगड़ाह से विरेंद्र सिंह, सुरेंद्र, जसवंत, राजेंद्र, कमरऊ से निशा, पांवटा से सुमन, महेश व राजेश चौहान, नाहन से भुवनेश शर्मा, अमन ठाकुर, राम सिंह व चमन लाल, शिलाई से राजेंद्र व राजेश, पच्छाद से अरुण सिंह का पंजीकरण किया गया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी एसोसिएशन जल्द ही दिव्यांगों की जिला स्तरीय स्पर्धा आयोजित करेगी। पंजीकरण कार्य के उपरांत एसोसिएशन की एक बैठक भी नाहन में ही आयोजित हुई जिसमें आगामी पैरा एथलीट प्रतियोगिताओं पर चर्चा की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें