पच्छाद भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर की कार और एक निजी बस की टक्कर हो गई जिससे सुरेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राजगढ़-नौहराधार मार्ग में सयाना गली के समीप सुरेश ठाकुर अपनी कार में राजगढ़ से अपने घर शमोगा जा रहे थे जहां उनकी टक्कर मीनू कोच बस से हो गई।
टक्कर इतनी जोर से हुई कि उनकी कार पीछे को सड़क से करीब सौ फुट नीचे जा गिरी। उन्हें सिर पर गहरी चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सोलन रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनका हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके हालत को सामान्य बताया है।
----------------