फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बढ़-चढ़कर वोट डालें मतदाता: बड़ालिया

विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने जिला के सभी मतदाताओं से अपील की है कि 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने चुनाव के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने का भी आग्रह किया है।


उपायुक्त ने मतदाताओं को ‘कोई भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ का नारा भी दिया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में लोगों द्वारा सरकार का गठन किया जाता है और लोगों को मजबूत लोकतंत्र के लिए अपना रचनात्मक सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल किया जा रहा है जिस बारे मतदाताओं को जानकारी बूथ स्तर पर दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि जिला के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सभी मतदान पार्टियां अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गई हैं। 9 नवंबर को सुबह 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा।

उन्होंने जानकारी दी कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न संचार माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा विभिन्न स्कूलों में पांच हजार संकल्प पत्र और दस हजार से अधिक जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील के पंफ लेट, होर्डिंग्स, स्टीकर, मतदाताओं को वितरित करके वीवीपैट की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन



चुनाव प्रबंधों के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला में कुल 3,42,356 मतदाता है जिनमें 1,80,860 पुरुष और 1,61,496 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला में कुल 538 मतदान केंद्र व दो अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें से 77 संवेदनशील और 39 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं के लिए 41 व्हील चेयर का प्रावधान किया गया है।
--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें