फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर की हॉकी टीम बनी स्टेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)।
जिला मंडी के सरकाघाट में आयोजित छात्राओं की अंडर-14 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम ने जीत दर्ज की है। नघेता स्कूल के 12 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोलन को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। इससे सिरमौर जिला में खुशी की लहर छा गई है। पूरी टीम और स्कूल के खिलाड़ियों को बधाइयों का तांता लग गया है।
नघेता स्कूल ने राज्य स्पर्धा में सिरमौर का प्रतिनिधित्व किया था। टीम ने पहले मुकाबले में मंडी को 5-0 से हराया । फाइनल मुकाबला सिरमौर व सोलन के बीच खेला गया जिसमें सिरमौर ने सोलन को 4-0 से हरा कर हॉकी का खिताब अपने नाम कर लिया। सिरमौर टीम के हॉकी कोच एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि सिरमौर की टीम में 12 खिलाड़ी नघेता विद्यालय की थीं। इन खिलाड़ी छात्राओं ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नघेता विद्यालय की अंकिता पुंडीर को हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना गया। वहीं मनीष टंडन को सर्वश्रेष्ठ हॉकी कोच का पुरस्कार मिला। नघेता विद्यालय की महिमा चौहान, हीना शर्मा, मुस्कान, भूमिका चौहान व मनस्वी तोमर आदि खिलाड़ी छात्राओं ने पूरी प्रतियोगिता में दमदम दिखाया। विद्यालय पहुंचने पर इन खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चंद शर्मा ने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत व कठोर परिश्रम का ही परिणाम है कि आज एक छोटे से पहाड़ी क्षेत्र की टीम हॉकी में स्टेट चैंपियन बनी है। विद्यालय के एसएमसी प्रधान सुमेर चंद शर्मा, नघेता पंचायत के प्रधान सुरेश शर्मा, स्कूल के अधीक्षक गीता राम ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है।
---सिरमौर की हॉकी टीम बनी स्टेट चैंपियन
सरकाघाट में आयोजित प्रतियोगिता में जीता खिताब
अंकिता पुंडीर को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें