फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण की दावेदारी से रेणुका में सियासी उफान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
पहले ही गुटबाजी झेल रही रेणुका भाजपा के लिए एक और चुनौती खड़ी हो गई है। दो गुटों में बंटी भाजपा में अब तीसरे ध्रुव का उदय होने के आसार बन गए हैं। पूर्व विधायक हृदय राम और अनुसूचित जाति निगम के पूर्व अध्यक्ष बलवीर चौहान में छिड़ी टिकट की जंग के बीच अब नारायण सिंह ने भी भाजपा टिकट पर दावा ठोका है। नारायण सिंह ने बाकायदा मंडल अध्यक्ष को इसका पत्र भी सौंपा है। इससे रेणुका भाजपा में सियासी उफान आ गया है।
रेणुका में भाजपा टिकट के दो दावेदार मैदान में हैं। पूर्व विधायक हृदय राम और बलवीर चौहान टिकट पर अपना-अपना दावा जता रहे हैं। दोनों ने बाकायदा अपना जन संपर्क अभियान भी छेड़ दिया है। इस बीच नारायण सिंह की दावेदारी से रेणुका में भाजपा कार्यकर्ताओं की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। नारायण सिंह एलआईसी में प्रबंधक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

काकोग गांव के रहने वाले नारायण सिंह ने अपनी दावेदारी का प्रस्ताव मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर को सौंपा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वह भाजपा से सशक्त दावेदार हैं। नारायण सिंह कांग्रेस के वर्तमान विधायक एवं सीपीएस विनय कुमार की गृह पंचायत से ताल्लुक रखते हैं। दोनों में आपसी रिश्तेदारी भी है।
विज्ञापन

रेणुका भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर ने नारायण सिंह द्वारा लिखित दावेदारी पेश करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह दावेदारी का आवेदन यथावत प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती को सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। टिकट पर दावा करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है।
----नारायण की दावेदारी से रेणुका में सियासी उफान
भाजपा टिकट पर ठोका दावा, अब तीन हुए दावेदार
नारायण सिंह ने मंडल अध्यक्ष को सौंपा अपना दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें