फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने संवारा संगड़ाह बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
उपमंडल संगड़ाह के मुख्य बाजार में शुक्रवार को व्यापार मंडल से जुड़े कारोबारियों ने मिलकर बाजार में फैली गंदगी को साफ किया। यह सब कुछ एसडीएम की फटकार के बाद संभव हो पाया। संगड़ाह बाजार में व्यापारियों द्वारा गंदगी को स्थानीय ग्रामीणों की जमीन व घासनियों में फेंकने पर महिला मंडल संगड़ाह की महिलाओं ने उपमंडलाधिकारी के समक्ष शिकायत पत्र सौंपा था। एसडीएम रजनेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यापारियों को फटकार लगाई। साथ ही साफ सफाई रखने के कड़े निर्देश भी जारी किए। इसके बाद व्यापार मंडल हरकत में आ गया।
शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार में पसरी गंदगी को स्वयं साफ करने का निर्णय लिया। इस दौरान व्यापारियों ने समूचे बाजार में फैली गंदगी को उठाकर बाजार से दूर फिंकवाया। इस सफाई अभियान में महिला दुकानदारों ने भी भाग लिया। व्यापार मंडल के सचिव रविदत्त शर्मा ने बताया कि इसके बाद आयोजित बैठक में सभी व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकान से निकलने वाले कचरे के लिए डस्टबीन का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबों व सब्जी विक्रेता अपनी दुकान से निकलने वाले वेस्ट को स्थानीय लोगों की घासनियों में नहीं फेंकेंगे। सभी व्यापारियों ने बाजार में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने व कचरा प्रबंधन करने का आश्वासन दिया। सफाई अभियान में रमेश चंद, गोपाल, जीवन राम, पुनीत, दिनेश कुमार, चेतन शर्मा, केशवानंद, रणजीत चौहान, धर्मपाल, रतन टाटा, दीनानाथ, ईश्वरचंद, आसिम दम, अनिल, चेत सिंह समेत दर्जनों दुकानदारों ने सफाई अभियान मे भाग लिया।
---व्यापार मंडल ने संवारा संगड़ाह बाजार
बाजार में फैली गंदगी को लेकर महिलाओं ने सौंपी थी शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें