फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ठियोग में पैराग्लाइडिंग का रोमांच शुरू, नंगल देवी से भरी पहली उड़ान; इतने रुपये में ले सकेंगे मजा

Sat, 13 Dec 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुनील ग्रोवर, ठियोग (रामपुर बुशहर)।

सार

शिमला के ठियोग में भी पैराग्लाइडिंग का अनुभव अब एडवेंचर प्रेमी उठा पाएंगे। शिमला और नारकंडा के बीच स्थित नंगल देवी एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक आकर्षक स्थान बनकर उभर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ठियोग के नंगल देवी में पैराग्लाइडिंग करते पैराग्लाइडर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग की देवरीघाट पंचायत के नंगल देवी में शुक्रवार को पैराग्लाइडिंग साइट से पहली उड़ान भरी गई। देवदार के जंगलों और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के ऊपर पैराग्लाइडिंग का अनुभव अब एडवेंचर प्रेमियों को ठियोग में भी मिलेगा। समुद्र तल से करीब 6400 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह साइट प्राकृतिक सौंदर्य और सुरक्षित उड़ान के लिए बेहद उपयुक्त मानी जा रही है।

विज्ञापन


शिमला और नारकंडा के बीच स्थित नंगल देवी एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक आकर्षक स्थान बनकर उभर रहा है। शिमला से इसकी दूरी करीब 30 किलोमीटर और नारकंडा से 29 किलोमीटर है, जिससे यह पर्यटकों के लिए सहज पहुंच में है। इंटरनेशनल इवेंट्स की तैयारी है और सरकार भी सहयोग देगी।

कांग्रेस नेता विनय हेटा ने बताया कि नंगल देवी पैराग्लाइडिंग साइट से ठियोग को देश-दुनिया में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सरकार और पर्यटन विभाग के सहयोग से इंटरनेशनल स्तर के पैराग्लाइडिंग इवेंट यहां आयोजित किए जाएंगे, जिससे पर्यटन क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। विनय के अनुसार हवा के पैटर्न, टेकऑफ और लैंडिंग स्पॉट यहां पैराग्लाइडिंग के मानकों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं, जिसके आधार पर पर्यटन विभाग ने अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन


एक्सप्लोर एक्सपर्ट एडवेंचर 123 के प्रमुख काकू ठाकुर ने बताया कि उड़ान के लिए आवश्यक पैराग्लाइडर, सुरक्षा किट और पायलट कंपनी की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। एडवेंचर प्रेमियों को 3000 से 3500 रुपये तक फीस देनी होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाएगा और मौसम खराब होने पर उड़ान रोक दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें