फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जलोग में पिकअप गाड़ी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत; गढेरी गांव के रहने वाले थे दोनों

Mon, 30 Jun 2025 11:49 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के सुन्नी क्षेत्र में एक पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुन्नी के जलोग में एक जीप के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा देररात का बताया जा रहा है। सुबह स्थानीय लोगों ने वाहन को खाई में गिरा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हादसे में प्रेमचंद (40) पुत्र भीमीराम निवास गढेरी और दिनेश (26) पुत्र तेजराम निवासी गढेरी की मौत हो गई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन


अभी तक की जांच में सामने आया है कि रात को दोनों जीप नंबर एचपी 63सी-0807 में सवार होकर जलोग-गढेरी मार्ग से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गलू नाम स्थान पर मोड़ पर किसी कारणवश वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सुबह के समय स्थानीय लोगों ने जीप को गहरी खाई में देखा। इसके बाद मामले की सूचना जलोग पुलिस चौकी में दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन 900 मीटर की गहरी खाई होने के कारण घटनास्थल पर पहुंचने में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। दोपहर बाद शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें