शिमला में नो एंट्री में बाइक ले जाने पर पुलिस ने 20,000 रुपये चालान काटा है। बुधवार सुबह 8:15 बजे के करीब बाइक सवार टुटू से पावर हाउस की ओर चला गया। पुलिस ने वाहन को पकड़कर नियमों की अवहेलना करने पर उसका 20,000 रुपये का चालान काटा है।
टुटू-पावर हाउस मार्ग पर नो एंट्री में बाइक ले जाने पर पुलिस ने 20,000 रुपये चालान काटा है। इस मार्ग रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही वने रहती है यानि वाहन पावर हाउस से टुटू की ओर जा सकते हैं लेकिन टुटू से पावर हाउस की ओर नहीं जा सकते।
विज्ञापन
बुधवार सुबह 8:15 बजे के करीब बाइक सवार टुटू से पावर हाउस की ओर चला गया। पुलिस ने वाहन को पकड़कर नियमों की अवहेलना करने पर उसका 20,000 रुपये का चालान काटा है। बाइक सवार पंकज ठाकुर ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा कि इतना महंगा चालान काटना तर्कसंगत नहीं है।